Chhattisgarh Congress Appointment: मो. जुनैद रजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी; झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त

Chhattisgarh Congress Appointment: मो. जुनैद रजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी; झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त

रायपुर, 06 अक्टूबर। Chhattisgarh Congress Appointment: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष मो. अमजद की सहमति से मो. जुनैद रजा को शहर कांग्रेस झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ का जिला शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जारी नियुक्ति आदेश में उम्मीद जताई गई है कि मो. जुनैद रजा कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों के अनुरूप संगठन को मजबूत करने के साथ झुग्गी-झोपड़ी एवं जरूरतमंद वर्ग के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।

उन्हें सभी वर्गों को साथ लेकर कांग्रेस की विचारधारा और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रकोष्ठ की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदेश मुख्यालय को नियमित रूप से देने के निर्देश दिए गए हैं। नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

About The Author

छत्तीसगढ