रायपुर, 06 अक्टूबर। YUVA CAIT छत्तीसगढ़ की मासिक बिजनेस मीट में छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने YUVA CAIT के पदाधिकारियों, व्यापारियों और युवा उद्यमियों से संवाद किया तथा व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार और मार्गदर्शन साझा किए।
व्यापारियों को जोड़ना बिजनेस मीट का उद्देश्य
YUVA CAIT के प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल, प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह और प्रदेश कोषाध्यक्ष भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि मासिक बिजनेस मीट का उद्देश्य व्यापारियों को एक-दूसरे से जोड़ना, नए व्यावसायिक संबंध विकसित करना और आपसी सहयोग के जरिए व्यापार के नए अवसर तलाशना है। बैठक में व्यापारियों को प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर भी मिलता है।
3 साल से लगातार हो रही बिजनेस मीट
YUVA CAIT पिछले तीन वर्षों से लगातार मासिक Business Meet का आयोजन कर रहा है। इन बैठकों के माध्यम से व्यापारियों और युवा उद्यमियों को अपना व्यवसाय प्रस्तुत करने, नए संपर्क विकसित करने और संभावित व्यावसायिक अवसर तलाशने का मंच मिल रहा है।
बिजनेस मीट के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने अपने व्यवसाय और प्रोफाइल का परिचय दिया। इससे प्रतिभागियों को एक-दूसरे के व्यवसाय, सेवाओं और कार्यक्षेत्र को समझने का अवसर मिला। इस दौरान व्यापारिक नेटवर्किंग, रेफरल और आपसी सहयोग को लेकर चर्चा हुई।
संजय श्रीवास्तव ने व्यापारियों से किया संवाद
मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव ने व्यापारियों और युवा उद्यमियों से संवाद करते हुए व्यवसाय में निरंतर सीखने, आपसी सहयोग और बेहतर व्यावसायिक संबंधों के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने YUVA CAIT की ओर से पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही Business Meet की सराहना की।
उन्होंने व्यापारियों और युवा उद्यमियों को एक मंच पर लाने की पहल को महत्वपूर्ण बताया। उनकी सहभागिता से कार्यक्रम में संवादात्मक और प्रेरणादायक माहौल रहा।
‘प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से व्यापार को आगे बढ़ाना’
YUVA CAIT के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मासिक बिजनेस मीट का उद्देश्य ‘प्रतिस्पर्धा नहीं, सहयोग से व्यापार को आगे बढ़ाना’ है। संगठन के मुताबिक इन बैठकों के जरिए व्यापारियों को नए लोगों से जुड़ने, अपने व्यवसाय को प्रस्तुत करने, रेफरल हासिल करने और आपसी सहयोग के अवसर तलाशने का मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।
कार्यक्रम में CAIT के प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, दीपक विधानी, युवा CAIT प्रदेश अध्यक्ष कांति पटेल, प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह, CA मुकेश मोटवानी, नागेंद्र तिवारी, विक्रांत राठौर, रोनक पटेल, सुशील लालवानी, अमित गुप्ता, मितेश पटेल, विवेक सिंह, राज खेलवानी, विशाल वरयानी, रोहित पटेल, नागेश साहू, सुरेश वासवानी, पीयूष गोकलानी, भास्कर साहू, ललित साहू, राकेश गुप्ता, दिलीप तिवारी, विश्वमोहन, अमित प्रजापति, गौतम झा, अनमोल साहू, मनीष कुमार सोनी, भावेश ठक्कर, शंकर पटेल, प्रकाश कोशकर, प्रकाश माखीजा, हर्ष वर्धन गुप्ता, वैभव साहू, रवि तुली, वैभव सालुंखे, नरेश मखीजा, निलेश मुंद्रा, राजेश आर्या, जयरात गुरनानी, ओम लहरे, नवीन सुराणा, विक्रम शर्मा, घनश्याम सिन्हा, खेमराज साहू, पिंटू कुमार, यश पटेल, श्रेया अग्रवाल, साक्षी पिल्लई, पारिक सुकटेल, राम चौधरासिया, जय साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में YUVA CAIT–छत्तीसगढ़ की ओर से मुख्य अतिथि संजय श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया गया।

