CG PWD Transfer 2026: लोक निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 इंजीनियरों के तबादले; देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

CG PWD Transfer 2026: लोक निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल, 20 इंजीनियरों के तबादले; देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर, 07 अक्टूबर। CG PWD Transfer 2026: छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने 20 अधिकारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से 6 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

शासन के आदेश के मुताबिक यह स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से किया गया है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक उनके नाम के सामने दर्शाए गए नए कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

रायपुर से लेकर बस्तर तक बदली जिम्मेदारी

जारी ट्रांसफर आदेश में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, कांकेर, पेंड्रा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, भानुप्रतापपुर और नारायणपुर समेत कई क्षेत्रों के अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। तबादला सूची में मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंता स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़