रायपुर, 08 अक्टूबर। CG Tax Department Transfer: छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर विभाग (Commercial Tax Department) में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के मुताबिक संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उनके नाम के सामने निर्धारित स्थान पर पदस्थ किया गया है।
यह आदेश High ESTB-102/1127/2026-COMTAX SECTION के तहत जारी किया गया है। कर्मचारियों की नई पदस्थापना उनके प्रशासनिक दायित्व और विभागीय कार्यों के लिहाज से की गई है।



















