नई दिल्ली, 10 नवंबर। Sonia Gandhi Autobiography: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को आधिकारिक रूप से रिलीज हो गई है। हार्परकॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित इस किताब में सोनिया गांधी ने अपनी निजी जिंदगी, परिवार, प्रेम, संघर्ष और राजनीतिक सफर के कई महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए हैं। 544 पन्नों की यह किताब केवल राजनीतिक घटनाओं का दस्तावेज नहीं, बल्कि इटली से भारत तक के उनके जीवन के सफर और करीब छह दशकों के अनुभवों को समेटती है।

इटली से भारत तक की कहानी, राजीव गांधी से मुलाकात का जिक्र
‘Belonging: A Journey of Love’ में सोनिया गांधी ने अपने बचपन से लेकर भारत आने तक की कहानी बयां की है। किताब की शुरुआत 1965 में कैम्ब्रिज से होती है, जहां 19 वर्षीय सोनिया मैनो की मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी। इसके बाद प्रेम, विवाह और भारत में उनके नए जीवन की शुरुआत का वर्णन किया गया है।
इंदिरा गांधी और परिवार के साथ रिश्तों पर खुलकर लिखा
इस संस्मरण में सोनिया गांधी ने अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अपने रिश्तों, परिवार के निजी अनुभवों और नेहरू-गांधी परिवार के संघर्षों को भी जगह दी है। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को खोने के बाद उनके जीवन में आए बदलावों तथा उन दुखद घटनाओं से उबरने के अनुभव भी पुस्तक के अहम हिस्से हैं।

प्रधानमंत्री पद छोड़ने और मनमोहन सिंह को चुनने का प्रसंग
किताब में 2004 का वह ऐतिहासिक राजनीतिक घटनाक्रम भी शामिल है, जब कांग्रेस की जीत के बाद सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं किया और डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने का फैसला लिया। यह उनके राजनीतिक जीवन के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक था।

निजी जिंदगी के साथ राजनीति का भी मिलेगा नजरिया
सोनिया गांधी ने इस पुस्तक को विशुद्ध राजनीतिक दस्तावेज के बजाय निजी संस्मरण बताया है। हालांकि इसमें उनके राजनीतिक जीवन, कांग्रेस नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजनीतिक मतभेदों और देश की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े अनुभवों की भी चर्चा है।
544 पन्नों में समेटे छह दशकों के अनुभव
हार्परकॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित इस किताब के कुल 544 पन्ने हैं। इसमें प्रेम, परिवार, अपनापन, व्यक्तिगत क्षति और सार्वजनिक जीवन की जिम्मेदारियों के बीच सोनिया गांधी की यात्रा को प्रस्तुत किया गया है। ‘Belonging: A Journey of Love’ के जरिए पाठकों को सोनिया गांधी के जीवन का ऐसा पक्ष जानने का मौका मिलेगा, जो अब तक सार्वजनिक चर्चाओं में अपेक्षाकृत कम सामने आया है।

जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी और अमिताभ बच्चन के घर मिला सहारा
13 जनवरी 1968 की सुबह सोनिया गांधी के जीवन का एक ऐसा दिन था, जिसे वह कभी नहीं भूल सकीं। इटली से लंबा सफर तय कर भारत पहुंची सोनिया के मन में नए देश, नए माहौल और आने वाले जीवन को लेकर कई तरह की भावनाएं थीं। लेकिन एयरपोर्ट पर जैसे ही उनकी नजर राजीव गांधी पर पड़ी, उनकी सारी थकान और झिझक पलभर में दूर हो गई। खुशी इतनी थी कि वह कुछ बोल भी नहीं पाईं।
सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ में भारत पहुंचने के इस अनुभव को याद करते हुए बताया है कि उस समय दिल्ली का हवाई अड्डा बेहद साधारण था। उसकी तुलना में रोम का आधुनिक एयरपोर्ट कहीं अधिक भव्य और सुविधाजनक था। एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद राजीव उन्हें अंधेरे और संकरे रास्तों से होते हुए 13, विलिंगडन क्रिसेंट स्थित बच्चन परिवार के घर लेकर पहुंचे।
यह घर अमिताभ बच्चन के माता-पिता, हिंदी के प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन और उनकी पत्नी तेजी बच्चन का था। भारत में शुरुआती दिनों के दौरान सोनिया के ठहरने की व्यवस्था यहीं की गई थी। उनके लिए यह सिर्फ एक नए देश में कदम रखने का अनुभव नहीं था, बल्कि राजीव के साथ जीवन की नई शुरुआत भी थी। सोनिया ने अपनी किताब में उस दौर की यादों को विस्तार से साझा किया है। सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ में भारत आने के शुरुआती दिनों की कई ऐसी यादें साझा की हैं, जो उनके निजी जीवन के अनछुए पहलुओं को सामने लाती हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे बच्चन परिवार ने उन्हें नए देश में अपनापन दिया और तेजी बच्चन तथा हरिवंश राय बच्चन उनके लिए अभिभावक की तरह बन गए।

तेजी बच्चन ने मां की तरह किया स्वागत
सोनिया लिखती हैं, ‘जैकेट और ट्राउज़र पहने, सिर पर फ्रेंच-स्टाइल का स्कार्फ ओढ़े, छोटे कद की श्रीमती बच्चन ने एक प्यारी सी मुस्कान और गर्मजोशी भरी गले-मिलन के साथ बरामदे में मेरा स्वागत किया। मुझे तुरंत ही एक सुकून और राहत का एहसास हुआ। वह मेरे लिए एक मां की तरह बन गईं, हमेशा मदद करने, सिखाने और मार्गदर्शन देने के लिए तैयार।’
‘जल्द ही मुझे घर के दाईं ओर, ठीक उनके कमरे के बगल वाले एक कमरे में ले जाया गया। आखिरकार, एक साल की जुदाई के बाद, राजीव और मैं अकेले थे…एक साल पहले, उन्होंने कहा था कि मेरा घर कितना सादा और रोशन है, और वहां आधुनिक फर्नीचर कितनी खूबसूरती से सजाया गया है। उन्होंने यह भी ध्यान रखा था कि मेरी नई जगह आरामदायक और सुखद हो। बिस्तर के पीछे की दीवार पर पिकासो के ‘ब्लू पीरियड’ की एक पेंटिंग टंगी थी, वही पेंटिंग जो कैम्ब्रिज में उनके कमरे में हुआ करती थी। बिस्तर के पास वाली मेज पर खुशबूदार गुलाबों से भरा एक फूलदान रखा था, और रंग-बिरंगे कालीन पर मोरक्को की कढ़ाई वाला चमड़े का एक ‘पूफ’ (बैठने के लिए गद्दीदार स्टूल) रखा था।’ सोनिया इस कमरे का विस्तार से वर्णन करती हैं।
हालांकि, उस साधारण बाथरूम के रूप-रंग को बेहतर बनाने की कोशिश में, राजीव ने फर्श के एक हिस्से को नीले-हरे रंग के एक रोएंदार गलीचे से ढक दिया, यह वही गलीचा था जिसे वह अपनी मां के घर पर रखे एक पुराने संदूक से निकाल कर लाया था।

पहली मुलाकात में हरिवंश राय बच्चन की अलग छवि
भारत आने के शुरुआती दिनों में सोनिया गांधी को एक अप्रत्याशित परेशानी का सामना करना पड़ा। अपनी आत्मकथा में उन्होंने बताया है कि राजीव गांधी के साथ जिस कमरे में उनके रहने की व्यवस्था की गई थी, उसके बाथरूम में बिछे पुराने कालीन की वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। सोनिया को आशंका थी कि कालीन को सुरक्षित रखने के लिए किसी कीटनाशक का इस्तेमाल किया गया होगा, जिसके संपर्क में आते ही उनका अस्थमा उभर आया।
उनकी तबीयत बिगड़ते देख राजीव गांधी और तेजी बच्चन तुरंत मदद के लिए आगे आए। दोनों ने उनकी दवाइयों का इंतजाम किया और तब तक देखभाल करते रहे, जब तक उनकी हालत सामान्य नहीं हो गई। कुछ देर आराम करने के बाद सोनिया की मुलाकात हिंदी के प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन से हुई, जिन्हें वह प्यार से ‘अंकल बच्चन’ कहती थीं।

भारत आते ही अस्थमा अटैक
सोनिया बताती हैं, ‘शायद इसे किसी कीटनाशक से सुरक्षित रखा गया था, क्योंकि जैसे ही मैंने बाथरूम में कदम रखा, मेरी सांस फूलने लगी। यह वही जानी-पहचानी, तकलीफदेह स्थिति थी, जब अस्थमा के कारण सांस लेने में दिक्कत होती है। घबराए हुए राजीव और श्रीमती बच्चन ने मेरी दवा लेने में मदद की और तब तक मेरा ख्याल रखा, जब तक कि मेरी तबीयत ठीक नहीं हो गई। तबीयत संभलने के बाद सोनिया गांधी की मुलाकात हिंदी साहित्य के दिग्गज कवि हरिवंश राय बच्चन से हुई। उन्होंने लिखा, ‘मैंने अपना सामान खोला और थोड़ा आराम करने के बाद, मेरी मुलाकात कवि ‘अंकल बच्चन’ से हुई, जो अपनी सुबह की सैर पर जा रहे थे।’ शॉल ओढ़े, चश्मा लगाए और घुंघराले बालों वाले बच्चन जी उन्हें किसी कहानी की किताब के किरदार जैसे लगे। सोनिया ने बताया कि बच्चन परिवार के घर में सुबह का एक अलग ही माहौल रहता था। हरिवंश राय बच्चन सुबह टहलते थे और इसके बाद शंख बजाकर पूजा करते थे। शंख और पूजा की घंटियों की आवाज अक्सर उनकी नींद खोल देती थी।
पहली मुलाकात में हरिवंश राय बच्चन की छवि ने किया प्रभावित
सोनिया गांधी ने हरिवंश राय बच्चन के साथ अपनी पहली मुलाकात का भी दिलचस्प वर्णन किया है। उनके मुताबिक, शॉल ओढ़े, चश्मा लगाए और घुंघराले बालों वाले बच्चन जी की शख्सियत उन्हें किसी कहानी की किताब के किरदार जैसी लगी। उन्होंने मुस्कुराते हुए सोनिया का स्वागत किया और कुछ आत्मीय बातें करने के बाद सुबह की सैर के लिए आगे बढ़ गए। नाश्ते के बाद राजीव गांधी उन्हें अपने घर लेकर गए। वहां कड़ाके की ठंड थी। मुझे ड्राइंग रूम में ले जाया गया, जो काफी अंधेरा था और वहां धूप नहीं आ रही थी। वहां गहरे भूरे रंग के कपड़े वाला एक सोफा, उसी से मेल खाती एक आर्मचेयर, एक राइटिंग डेस्क, उसके पास एक कुर्सी और एक कोने में रखी मेज थी। बस इतना ही! मैं चुपचाप अपने आस-पास की चीजों को देख रही थी और वहां की बहुत ही सादी सजावट के बारे में सोच रही थी, तभी राजीव की मां अंदर आईं। इस तरह भारत में उनके शुरुआती दिनों की यादों में बच्चन परिवार का अपनापन, अस्थमा की परेशानी और इंदिरा गांधी से पहली मुलाकात जैसे कई प्रसंग शामिल हो गए।
हिंदी सिखाने की कोशिश करते थे ‘अंकल बच्चन’
भारत आने के बाद सोनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक भाषा और नए सामाजिक परिवेश को समझना था। अंग्रेजी पढ़ने के बावजूद वह इसे धाराप्रवाह बोलने में सहज नहीं थीं और भारतीय अंग्रेजी का लहजा समझने में भी परेशानी होती थी। ऐसे में हरिवंश राय बच्चन कभी-कभी उन्हें हिंदी के कुछ शब्द और वाक्य सिखाया करते थे। सोनिया के लिए ये छोटी-छोटी बातचीत नए देश को समझने का जरिया बनती गई।
‘सोनिया बेटी, लोग तुम्हें क्या समझते हैं, यह मायने रखता है’
सोनिया गांधी ने पुस्तक में हरिवंश राय बच्चन की एक महत्वपूर्ण सीख का भी उल्लेख किया है। उनके मुताबिक, बातचीत के दौरान बच्चन जी कभी-कभी उन्हें समझाते थे कि भारत में किसी व्यक्ति की वास्तविक पहचान से ज्यादा यह मायने रखता है कि लोग उसके बारे में क्या धारणा बनाते हैं। यह बात सोनिया को लंबे समय तक सोचने पर मजबूर करती रही। वह समझ नहीं पाती थीं कि आखिर किसी व्यक्ति को अपनी असली पहचान से अलग होकर क्यों देखा जाना चाहिए। सोनिया लिखती हैं कि उस समय उन्हें अपने परिवार और इटली की बहुत याद आती थी। कई बार राजीव के वापस जाने के बाद वह अकेले में रो पड़ती थीं। बाद के वर्षों में उन्हें हरिवंश राय बच्चन की कही बातें याद आईं और उन्होंने महसूस किया कि एक संवेदनशील कवि ने उन्हें भारतीय समाज और लोगों के नजरिए को लेकर पहले ही आगाह कर दिया था।
तेजी और हरिवंश राय बच्चन बने अस्थायी अभिभावक
सोनिया गांधी ने तेजी बच्चन और हरिवंश राय बच्चन को अपने जीवन के उस शुरुआती दौर में ‘अस्थायी अभिभावक’ के रूप में याद किया है। जब वह इटली छोड़कर भारत आई थीं, तब उनके लिए सब कुछ नया था। भाषा, रहन-सहन और सामाजिक परिवेश से लेकर पारिवारिक रिश्तों तक, हर चीज को समझने में उन्हें समय लग रहा था। ऐसे समय में बच्चन परिवार ने उन्हें भावनात्मक सहारा दिया। सोनिया की आत्मकथा का यह हिस्सा केवल दो परिवारों की नजदीकी का विवरण नहीं है, बल्कि एक विदेशी युवती के भारत में अपनेपन की तलाश और नए जीवन में ढलने की भावुक कहानी भी है।


