Plant Genome Saviour Award : छत्तीसगढ़ के किसानों ने रचा इतिहास, घवई पानी समूह को मिला प्लांट जीनोम सेवियर अवार्ड; 350 से अधिक देशी किस्मों को बचाने पर 10 लाख का सम्मान

Plant Genome Saviour Award : छत्तीसगढ़ के किसानों ने रचा इतिहास, घवई पानी समूह को मिला प्लांट जीनोम सेवियर अवार्ड; 350 से अधिक देशी किस्मों को बचाने पर 10 लाख का सम्मान

रायपुर, 12 नवंबर 2026। Plant Genome Saviour Award : छत्तीसगढ़ के कृषक कल्याण समूह, घवई पानी, विकासखंड बोड़ला, जिला कवर्धा (कबीरधाम) को मिलेट और धान की परम्परागत किस्मों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भारत सरकार के पौधा किस्म संरक्षण और कृषक अधिकार प्राधिकरण द्वारा प्रतिष्ठित प्लांट जीनोम सेवियर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली मे आज प्राधिकरण द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने समूह को यह सम्मान प्रदान किया। इसके साथ ही समूह को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के  कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल तथा नोडल अधिकारी डाॅ. दीपक शर्मा भी मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ के कृषक कल्याण समूह, घवई पानी मिलेट (मोटे अनाज) और धान की 76 किस्मों का पंजीयन प्राधिकरण में कराया है। इस समूह ने अब तक कुल 350 से अधिक देशी किस्मों का पंजीयन कराया है। देशी जैव विविधता को बचाने और किसानों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। यह घवई पानी के किसानों की मेहनत का सम्मान है। इसके साथ ही इससे छत्तीसगढ़ की कृषि विरासत और देशी बीजों को बचाने के लिए प्रदेश के किसानों द्वारा किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

इस समूह के समन्वयक डॉ. दीपक शर्मा हैं। डाॅ. शर्मा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में प्राध्यापक हैं और पौधा किस्म संरक्षण और कृषक अधिकार प्राधिकरण के नोडल अधिकारी भी हैं। उनके मार्गदर्शन में समूह ने इलाके की पारंपरिक और देशी फसल किस्मों को बचाने और उनका पंजीयन कराने का महती कार्य किया है।

About The Author

छत्तीसगढ