रायपुर, 21 नवंबर। CG Jan Darshan: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक बार फिर जनदर्शन के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे। आगामी 26 नवंबर, गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान आम नागरिक अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जनदर्शन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में व्यवस्था की गई है।
अधिकारियों को दिए जाएंगे निराकरण के निर्देश
जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आम लोगों से मुलाकात कर उनकी शिकायतों और समस्याओं की जानकारी लेंगे। साथ ही प्राप्त आवेदनों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
इस पहल के जरिए नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। विभिन्न विभागों से जुड़ी मांगों, शिकायतों और सुझावों को जनदर्शन में प्रस्तुत किया जा सकेगा जनदर्शन में शामिल होने वाले नागरिक अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन एवं जरूरी दस्तावेज साथ रख सकते हैं।

