CAIT : दुर्ग में स्वदेशी संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक समापन…कैट दुर्ग इकाई के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ

CAIT : दुर्ग में स्वदेशी संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक समापन…कैट दुर्ग इकाई के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ

दुर्ग, 01 जनवरी। CAIT : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वदेशी संकल्प यात्रा का दुर्ग में ऐतिहासिक, भव्य स्वागत के साथ सफल समापन हुआ। इस अवसर पर कैट दुर्ग इकाई के नए कार्यालय का भी विधिवत शुभारंभ किया गया।

यह स्वदेशी संकल्प यात्रा 27 नवंबर 2025 को राजनांदगांव जिले से प्रारंभ हुई थी, जो लगभग 25 दिनों में 2500 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण करते हुए 20 दिसंबर 2025 को दुर्ग जिले में संपन्न हुई।

प्रदेश के 30 से अधिक जिलों से होकर गुजरी यात्रा

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी एवं स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक जगदीश पटेल ने बताया कि यह यात्रा राजनांदगांव, कवर्धा, बेमेतरा, सिमगा, भाटापारा, बलौदा बाजार, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़, पत्थलगांव, अंबिकापुर, बलरामपुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, मनेन्द्रगढ़, पेंड्रा, बिलासपुर, चकरभाठा, पथरिया, मुंगेली, रायपुर, आरंग, पिथौरा, सरायपाली, महासमुंद, राजिम, कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर, नारायणपुर, भानुप्रतापुर, दल्लीराजहरा, बालोद, भिलाई होते हुए दुर्ग पहुंची।

यात्रा का उद्देश्य: स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत

यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी का संकल्प आत्मनिर्भर भारत का निर्माण रहा। वोकल फॉर लोकल के संदेश के साथ यह यात्रा जन-जन तक यह संदेश पहुंचाने में सफल रही कि, स्वदेशी उत्पादों को अपनाना समय की आवश्यकता है।

स्थानीय व्यापार को सशक्त कर ही राष्ट्र की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकती है। डिजिटल व्यापार और आधुनिक वाणिज्य से नए अवसरों का सृजन संभव है। प्रदेश भर के व्यापारियों और नागरिकों ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लिया और यात्रा को पूर्ण समर्थन दिया।

मुख्य अतिथि रहे मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग में आयोजित समापन एवं स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि गजेन्द्र यादव (मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिला उद्यमियों, युवा व्यापारियों एवं बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कैट दुर्ग इकाई के नए कार्यालय का शुभारंभ

इसी अवसर पर मंत्री गजेन्द्र यादव द्वारा कैट दुर्ग इकाई के नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया। यह कार्यालय व्यापारियों की एकता, संघर्ष और सफलता का प्रतीक बनेगा। यहां से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, नीतिगत चर्चाएं और सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण हेतु ठोस पहल की जाएंगी। यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि व्यापारियों के लिए सशक्तिकरण का केंद्र सिद्ध होगा।

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में कैट (CAIT) एवं स्वदेशी जागरण मंच से जितेन्द्र दोषी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, जगदीश पटेल, राकेश ओचवानी, अवनीत सिंह, दीपक विधानी, जयराम कुकरेजा, विनोद तिवारी, शीला शर्मा, शंकर त्रिपाठी, गीतेश साव, डॉ. पूनम साव एवं डॉ. श्याम शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

About The Author

व्यापार