CG Cabinet Decisions : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले…! UCC पर कमेटी…महिलाओं को 50% छूट…कई विभागों में बड़े सुधार के फैसले…क्रमवार यहां देखें

CG Cabinet Decisions : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले…! UCC पर कमेटी…महिलाओं को 50% छूट…कई विभागों में बड़े सुधार के फैसले…क्रमवार यहां देखें

रायपुर, 15 अप्रैल। CG Cabinet Decisions : राजधानी रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम और दूरगामी फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में कानून, महिला सशक्तीकरण, उद्योग, खनन और किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

मुख्य फैसले

राज्य में Uniform Civil Code (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम, पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति गठन का फैसला

महिलाओं के नाम पर जमीन रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% की छूट, आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा

सैनिकों और पूर्व सैनिकों को 25 लाख तक की संपत्ति खरीद पर 25% स्टाम्प ड्यूटी में छूट

औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम में संशोधन, निवेश और Ease of Doing Business को बढ़ावा

रेत खनन नियम 2025 में बदलाव, सरकारी उपक्रमों को खदान आरक्षित करने का प्रावधान

खनिज नियम 2015 में सख्ती, अवैध खनन पर 25 हजार से 5 लाख तक जुर्माना

बंद पड़ी खदानों पर सख्त प्रावधान, संचालन अनिवार्य किया गया

दुधारू पशु योजना में सभी वर्गों को लाभ, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

पशुओं के टीकाकरण के लिए NDDB की कंपनी से वैक्सीन खरीदी को मंजूरी

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के बीच ₹10,536 करोड़ पेंशन भुगतान समायोजन पर सहमति

अन्य अहम बिंदु

▪️ खरीफ सीजन के लिए उर्वरक उपलब्धता की समीक्षा
▪️ राज्य में LPG गैस आपूर्ति की स्थिति पर चर्चा

कुल मिलाकर, कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले कानूनी सुधार, महिला सशक्तीकरण, उद्योग, खनन नियंत्रण और किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं, जिनका व्यापक असर आने वाले समय में देखने को मिलेगा।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़