भोपाल, 15 अप्रैल। MP Board Result 2026 OUT : भोपाल में मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 का बड़ा रिजल्ट अपडेट जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने हायर सेकेंडरी परीक्षा का परिणाम मंगलवार सुबह घोषित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परिणाम जारी किया। इस साल करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनका लंबे समय से इंतजार खत्म हो गया है।
टॉपर्स और मेरिट लिस्ट अपडेट
इस बार, दो छात्राओं, खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट सूची में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है; दोनों ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए हैं। ज़िला रैंकिंग में भी एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला है, जिसमें झाबुआ ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि अनूपपुर दूसरे स्थान पर है।
MP Board Result 2026 के बड़े आंकड़े
- कुल पास प्रतिशत (नियमित छात्र): 76.01%
- स्वाध्यायी छात्रों का रिजल्ट: 30.60%
- छात्राओं का पास प्रतिशत: 79.41%
- छात्रों का पास प्रतिशत: 72.39%
- करीब 1,99,000 छात्र फेल हुए
- इस बार किसी भी छात्र को पूरक (Supplementary) नहीं दिया गया
- पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर परिणाम बताया जा रहा है
कैसे चेक करें MP Board Result 2026 रिजल्ट?
- छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in खोलें।
- अब छात्र 10वीं या 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर डालें।
- अब स्टूडेंट्स कैप्चा भरें।
- फिर सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब आगे आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

