Vedanta Blast Investigation : वेदांता धमाके के लिए कौन ज़िम्मेदार…? अब SDM करेंगे जांच…! एक महीने में आएगी रिपोर्ट…ये 8 बड़े सवालों में फंसा प्लांट…यहां देखें

Vedanta Blast Investigation : वेदांता धमाके के लिए कौन ज़िम्मेदार…? अब SDM करेंगे जांच…! एक महीने में आएगी रिपोर्ट…ये 8 बड़े सवालों में फंसा प्लांट…यहां देखें

सक्ती, 15 अप्रैल। Vedanta Blast Investigation : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट के बाद अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। कलेक्टर अमृत टोपनो ने हादसे की जांच के लिए डभरा एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपते हुए एक माह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

इस जांच में कुल 8 अहम बिंदु तय किए गए हैं, जिनके आधार पर पूरे हादसे की परत-दर-परत जांच की जाएगी। इनमें प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी खामियां, और सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया गया या नहीं, जैसे गंभीर मुद्दे शामिल हैं।

जांच के दायरे में क्या-क्या?

  • बॉयलर में तकनीकी खराबी कैसे उत्पन्न हुई।
  • सुरक्षा मानकों का पालन किया गया या नहीं।
  • नियमित निरीक्षण और मेंटेनेंस हुआ या नहीं।
  • स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की भूमिका क्या रही।
  • हादसे के समय प्लांट में सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू थे या नहीं।

जिम्मेदारी तय होगी

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

पहले ही जा चुकी हैं कई जानें

गौरतलब है कि इस भीषण हादसे (Vedanta Blast Investigation) में कई मजदूरों की जान जा चुकी है और कई अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में यह जांच रिपोर्ट बेहद अहम मानी जा रही है, जो हादसे की असली वजह सामने ला सकती है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़