रायपुर/नई दिल्ली, 17 अप्रैल। CAIT National Executive 2026 : देश के प्रमुख व्यापारी संगठन Confederation of All India Traders (CAT) में छत्तीसगढ़ का कद एक बार फिर बढ़ा है। वरिष्ठ व्यापारी नेता अमर पारवानी को वर्ष 2026-2028 के लिए पुनः राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन निर्वाचित किया गया है।
देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन Confederation of All India Traders (CAT) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय बैठक में संपन्न हुआ। इस बैठक में देशभर के 150 से अधिक वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने भाग लिया।
बैठक में वर्ष 2026-2028 के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया, जिसमें, बी.सी. भरतिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रवीण खंडेलवाल को राष्ट्रीय महासचिव, बृजमोहन अग्रवाल को राष्ट्रीय चेयरमेन और अमर पारवानी को पुनः राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन चुना गया
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण
छत्तीसगढ़ के प्रख्यात व्यापारी नेता अमर पारवानी का पुनः इस पद पर चयन होना प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय माना जा रहा है। प्रदेश इकाई ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए खुशी जाहिर की है। पुनर्निर्वाचन पर अमर पारवानी ने कहा, यह उपलब्धि मैं छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों को समर्पित करता हूं। यह सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।

