नई दिल्ली, 24 अप्रैल। CEC Removal Notice : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्यसभा में हटाने का नोटिस दिया है। इस नोटिस पर कुल 73 सांसदों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं, जिससे सियासी माहौल गरमा गया है।
कांग्रेस नेता Jairam Ramesh ने आरोप लगाया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ “साबित दुर्व्यवहार” के आधार पर 9 गंभीर आरोप हैं। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार का पद पर बने रहना “संविधान पर हमला” है।
जयराम रमेश के मुताबिक, यह प्रस्ताव भारत के संविधान के अनुच्छेद 324(5) (अनुच्छेद 124(4) के साथ) के तहत लाया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने महासचिव को यह नोटिस सौंपा है, जिसमें राष्ट्रपति से CEC को हटाने की मांग की गई है।
इस पूरे घटनाक्रम ने Election Commission of India को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। वहीं, सत्तापक्ष की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अब सभी की नजर इस बात पर है कि इस प्रस्ताव पर आगे क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगीऔर क्या यह मामला संसद में बड़ा राजनीतिक टकराव बन सकता है।


