रायपुर, 29 अप्रैल। Seva Setu Launch : छत्तीसगढ़ में डिजिटल गवर्नेंस को नई ऊंचाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से ‘सेवा सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया। यह प्लेटफॉर्म राज्य के नागरिकों को एक ही जगह पर सैकड़ों सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने वाला ‘वन स्टॉप डिजिटल सॉल्यूशन’ बनकर उभरा है।
सरकार के इस बड़े डिजिटल कदम के तहत अब 441 शासकीय सेवाएं एक ही पोर्टल पर मिलेंगी, जिनमें आय, जाति, निवास, राशन कार्ड और विवाह पंजीयन जैसी जरूरी सेवाएं शामिल हैं। खास बात यह है कि अब नागरिक WhatsApp के जरिए भी आवेदन कर सकेंगे और प्रमाण-पत्र सीधे मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीकों के उपयोग से नागरिक सेवाएं पहले से ज्यादा तेज, पारदर्शी और प्रभावी होंगी। उन्होंने बताया कि राज्य ने 2003 के CHOICE मॉडल से लेकर 2015 के ई-डिस्ट्रिक्ट और अब ‘सेवा सेतु’ तक डिजिटल प्रशासन में लंबा सफर तय किया है।
इस पोर्टल के जरिए अब तक 3.2 करोड़ से अधिक ट्रांजेक्शन (Seva Setu Launch) और प्रमाण-पत्र जारी किए जा चुके हैं। 30 से अधिक विभागों के इंटीग्रेशन के साथ यह प्लेटफॉर्म नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है।
क्या है ‘सेवा सेतु’ की खासियत?
WhatsApp से आवेदन और प्रमाण-पत्र प्राप्त
AI आधारित स्मार्ट सिस्टम
30+ विभागों का एकीकरण
ऑनलाइन भुगतान + तुरंत डिजिटल रसीद
QR कोड से प्रमाण-पत्र सत्यापन
22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध
आधार आधारित e-KYC और DigiLocker इंटीग्रेशन
ग्रामीण से शहरी तक हर नागरिक को फायदा
राज्य में 800+ लोक सेवा केंद्र, 1000+ CHOICE सेंटर और 15,000+ CSC के माध्यम (Seva Setu Launch) से यह सेवाएं हर स्तर तक पहुंचाई जा रही हैं। अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

