CAIT Chhattisgarh : CAIT छत्तीसगढ़ में बड़ा संगठनात्मक विस्तार…इन दिग्गज व्यापारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

CAIT Chhattisgarh : CAIT छत्तीसगढ़ में बड़ा संगठनात्मक विस्तार…इन दिग्गज व्यापारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर, 09 मई। CAIT Chhattisgarh : कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार करते हुए नई प्रदेश टीम की घोषणा की है। प्रदेश चेयरमेन, वाइस चेयरमेन और कार्यकारी अध्यक्ष पदों पर कई वरिष्ठ व्यापारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। संगठन ने प्रदेश नेतृत्व की नई टीम का विस्तार करते हुए कई वरिष्ठ व्यापारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

यह निर्णय CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल, राष्ट्रीय चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी और प्रदेश कोर कमेटी की सहमति से लिया गया।

इन व्यापारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश चेयरमेन

  • जितेन्द्र दोशी
  • विक्रम सिंहदेव

प्रदेश वाइस चेयरमेन

  • सुरिंदर सिंह
  • जीवत बजाज

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

  • राजेंद्र जग्गी
  • वासु माखीजा
  • राम मंधान
  • भरत जैन
  • राकेश ओचवानी
  • शंकर बजाज

12 लाख व्यापारियों की आवाज बनेगा CAIT

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी और प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि संगठन लगातार छत्तीसगढ़ के व्यापारियों के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारिक जगत कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों को संगठित, सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए CAIT नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगा। नई टीम स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को प्रभावी तरीके से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

About The Author

छत्तीसगढ व्यापार