Former CM Facilities : बर्खास्तगी के बाद ममता बनर्जी की सरकारी सुविधाओं पर बड़ा सवाल…! अब मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं…? जानिए पूरी सरकारी व्यवस्था

Former CM Facilities : बर्खास्तगी के बाद ममता बनर्जी की सरकारी सुविधाओं पर बड़ा सवाल…! अब मिलेंगी कौन-कौन सी सुविधाएं…? जानिए पूरी सरकारी व्यवस्था

कोलकाता, 11 मई। Former CM Facilities : बंगाल में ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल उनकी सरकारी सुविधाओं को लेकर उठ रहा है। राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक लोग जानना चाहते हैं कि इस्तीफा न देकर बर्खास्त किए जाने की स्थिति में पूर्व मुख्यमंत्री को कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं और कौन सी समाप्त हो जाती हैं।

संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार मुख्यमंत्री पद से हटते ही वर्तमान CM को मिलने वाली सभी आधिकारिक शक्तियां और सुविधाएं तत्काल समाप्त हो जाती हैं। इसमें मुख्यमंत्री आवास, विशेष सरकारी स्टाफ, आधिकारिक वाहन, प्रशासनिक अधिकार और सरकारी विमान जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं।

हालांकि, West Bengal में लागू नियमों के तहत पूर्व मुख्यमंत्री को कुछ सीमित सुविधाएं मिल सकती हैं। इनमें सुरक्षा, पेंशन, कुछ स्टाफ और प्रोटोकॉल सुविधाएं शामिल हो सकती हैं, लेकिन यह पूरी तरह राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के आकलन पर निर्भर करता है।

विशेषज्ञों के अनुसार यदि किसी पूर्व मुख्यमंत्री पर गंभीर कानूनी कार्रवाई, सजा या संवैधानिक उल्लंघन साबित होता है, तो सरकार कई सुविधाओं की समीक्षा कर सकती है। हालांकि केवल “बर्खास्त” किए जाने भर से पेंशन या पूर्व मुख्यमंत्री का दर्जा स्वतः खत्म नहीं होता।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की राजनीति (Former CM Facilities) और गर्म हो सकती है, क्योंकि जनता के बीच भी यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर सत्ता से हटने के बाद नेताओं को कितनी सरकारी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

About The Author

राजनीति