BJP Core Group Meeting : निकाय चुनाव से पहले रायपुर BJP दफ्तर में हाई वोल्टेज बैठक…कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पहुंचे शिव प्रकाश

BJP Core Group Meeting : निकाय चुनाव से पहले रायपुर BJP दफ्तर में हाई वोल्टेज बैठक…कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पहुंचे शिव प्रकाश

रायपुर, 12 मई। BJP Core Group Meeting : कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए शिव प्रकाश विशेष रूप से रायपुर पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक आने वाले निकाय चुनावों और संगठनात्मक बदलावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

एजेंडों पर लगेगी अंतिम मुहर

बैठक के पहले चरण में अजय जामवाल, किरण देव और पवन साय समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान बुधवार को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति बैठक के एजेंडे तय किए जाएंगे।

कोर ग्रुप बैठक में सत्ता-संगठन का तालमेल

इसके बाद होने वाली कोर ग्रुप बैठक में विष्णुदेव साय और अरुण साव भी शामिल होंगे। दोनों नेता सरकार की योजनाओं और संगठन से मिले फीडबैक पर चर्चा करेंगे।

चर्चा में नितिन नवीन की गैरमौजूदगी

इस बार प्रदेश प्रभारी रहे नितिन नवीन बैठक में मौजूद नहीं रहेंगे। उन्हें हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके चलते उनकी गैरमौजूदगी भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बैठक के बाद संगठन में कुछ बड़े बदलाव और नई जिम्मेदारियों की घोषणा भी देखने को मिल सकती है।

About The Author

छत्तीसगढ राजनीति