Chandranath Rath Murder : CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की मर्डर केस में बड़ा ट्विस्ट…! CBI की एंट्री से मचा हड़कंप…हत्यारा निकला क्षत्रिय महासभा का महासचिव…मां के बयान ने चौंकाया

Chandranath Rath Murder : CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की मर्डर केस में बड़ा ट्विस्ट…! CBI की एंट्री से मचा हड़कंप…हत्यारा निकला क्षत्रिय महासभा का महासचिव…मां के बयान ने चौंकाया

नई दिल्ली, 12 मई। Chandranath Rath Murder : शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या का मामला अब और ज्यादा सनसनीखेज हो गया है। पश्चिम बंगाल सरकार की सिफारिश के बाद अब इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI के हाथों में पहुंच चुकी है। CBI ने कोलकाता पुलिस की FIR को दोबारा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस केस में सबसे ज्यादा चर्चा यूपी के बलिया निवासी राज सिंह की गिरफ्तारी को लेकर हो रही है। कोलकाता पुलिस ने उसे अयोध्या-बस्ती हाईवे से हिरासत में लिया था। उसके साथ बिहार के बक्सर से मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को भी गिरफ्तार किया गया है।

मां का स्टेटमेंट ने चौंकाया

राज सिंह की मां जयवंती देवी ने दावा किया कि वे बेटे के साथ शादी समारोह से लौटते वक्त अयोध्या दर्शन के लिए रुकी थीं। उसी दौरान SOG टीम ने उनके बेटे को पकड़ लिया। परिवार का कहना है कि उनका पश्चिम बंगाल से कोई संबंध नहीं है और वे कभी कोलकाता तक नहीं गए।

बहन का आरोप

राज सिंह की बहन दीपशिखा, जो हाईकोर्ट में वकालत करती हैं, ने आरोप लगाया कि उनका भाई बीजेपी से ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारी कर रहा था, इसलिए उसे राजनीतिक दुश्मनी में फंसाया गया है।

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड बना मुसीबत

हालांकि पुलिस रिकॉर्ड राज सिंह की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वह साल 2020 में एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था। सोशल मीडिया पर कई बीजेपी नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

तीन राज्यों तक फैली जांच

इस हत्याकांड की जांच अब पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और बिहार तक फैल चुकी है। पुलिस मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजैक्शन और सोशल मीडिया नेटवर्क खंगाल रही है। अब CBI की एंट्री के बाद केस में बड़े खुलासों की उम्मीद बढ़ गई है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह हत्या राजनीतिक साजिश का हिस्सा थी, या फिर इसके पीछे कोई बड़ा आपराधिक नेटवर्क काम कर रहा था?

About The Author

राजनीति