Delhi Bus Gangrape : ब्रेकिंग…दिल्ली में शर्मनाक वारदात…! चलती बस में महिला से गैंगरेप…ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

Delhi Bus Gangrape : ब्रेकिंग…दिल्ली में शर्मनाक वारदात…! चलती बस में महिला से गैंगरेप…ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली, 14 मई। Delhi Bus Gangrape : दिल्ली के पश्चिमी इलाके नांगलोई में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक प्राइवेट बस में महिला के साथ कथित तौर पर ड्राइवर और हेल्पर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बस को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला नांगलोई स्थित एक फैक्ट्री में काम करती है। घटना वाली रात वह काम खत्म कर पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान एक स्लीपर बस के ड्राइवर और हेल्पर ने महिला को जबरन बस के अंदर खींच लिया। आरोप है कि दोनों आरोपी करीब 7 किलोमीटर तक बस चलाते रहे और रास्ते में महिला के साथ गैंगरेप किया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रात करीब 2 बजे महिला को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। महिला ने बाद में पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

Delhi Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुदेश (30) और अमन (26) के रूप में हुई है। सुदेश बस ड्राइवर जबकि अमन बस हेल्पर बताया जा रहा है।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 64(1), 70(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस घटना ने राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात काम से लौटने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोग सोशल मीडिया पर भी नाराजगी जता रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता की हालत फिलहाल स्थिर (Delhi Bus Gangrape) है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय