West Bengal Re Polling : बंगाल के फलता में बंपर वोटिंग…! 3 बजे तक 74.1% मतदान…बूथों के बाहर लगी लंबी कतारें

West Bengal Re Polling : बंगाल के फलता में बंपर वोटिंग…! 3 बजे तक 74.1% मतदान…बूथों के बाहर लगी लंबी कतारें

कोलकाता, 21 मई। West Bengal Re Polling : पश्चिम बंगाल की चर्चित Falta विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान के दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरुवार दोपहर 3 बजे तक यहां 74.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसके बाद राजनीतिक दलों की धड़कनें तेज हो गई हैं।

मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिला, युवा और बुजुर्ग मतदाता बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे। कई बूथों पर लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।

EVM विवाद के बाद हो रहा पुनर्मतदान

फलता सीट पर पिछले महीने हुए मतदान के दौरान EVM में कथित छेड़छाड़ और गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इसके बाद चुनाव आयोग ने मतदान रद्द कर दोबारा चुनाव कराने का फैसला लिया था।

इस बार मतदान को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील बूथों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है।

सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान

प्रशासन के मुताबिक, अब तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। चुनाव आयोग लगातार पूरे मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारी मतदान प्रतिशत से चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।

फलता में क्यों हो रहा है पुनर्मतदान

इस विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल को मतदान होने के बाद से ही तनाव का माहौल बना हुआ था। तत्कालीन विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने स्वयं कई मतदान केंद्रों का दौरा किया; अपने निरीक्षण के दौरान, कम से कम 60 बूथों पर ऐसे सबूत मिले जिनसे EVM मशीनों के साथ कथित छेड़छाड़, और साथ ही EVM के बटनों पर परफ्यूम तथा चिपकने वाली टेप लगाए जाने का संकेत मिला। जांच में यह भी पता चला कि कई मतदान केंद्रों पर लगाए गए वेबकैम द्वारा रिकॉर्ड की गई फुटेज के साथ भी छेड़छाड़ करने के प्रयास किए गए थे। इस घोर लापरवाही के सामने आने के बाद ही आयोग ने सभी बूथों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया।

About The Author

राजनीति