Steel Plant Blast : रायपुर के मिवान स्टील प्लांट में जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग…कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार…अलसुबह के धमाके से दहला इलाका…यहां देखें VIDEO

Steel Plant Blast : रायपुर के मिवान स्टील प्लांट में जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग…कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार…अलसुबह के धमाके से दहला इलाका…यहां देखें VIDEO

रायपुर, 02 जून। Steel Plant Blast : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र स्थित मंदिर हसौद इलाके में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में अचानक जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे के बाद प्लांट से उठता काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट के भीतर तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और प्लांट के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग और धुएं की तीव्रता को देखते हुए आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इलाके की निगरानी बढ़ा दी।

टर्बाइन लीकेज से हादसे की आशंका

मंदिर हसौद थाना प्रभारी के अनुसार शुरुआती जांच में टर्बाइन लीकेज के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जानने के लिए विस्तृत जांच जारी है। तहसीलदार विनोद साहू ने बताया कि प्रशासनिक टीम लगातार मौके पर मौजूद रही और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़