Stock Market Crash Today : एशियाई बाजारों में कोहराम…! Gift Nifty टूटा 200 अंक…खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में मच सकती है भगदड़…भारतीय निवेशकों की बढ़ी टेंशन

Stock Market Crash Today : एशियाई बाजारों में कोहराम…! Gift Nifty टूटा 200 अंक…खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी में मच सकती है भगदड़…भारतीय निवेशकों की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली, 02 जून। Stock Market Crash Today : शेयर बाजार में बीते कारोबारी दिन दिखी भारी उठापटक के बाद मंगलवार को भी बाजार के लिए बेहद खराब संकेत मिल रहे हैं। विदेशी बाजारों में बिकवाली का तूफान देखने को मिल रहा है और इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख संकेतक माने जाने वाले Gift Nifty में 200 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आज सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी कमजोरी देखने को मिल सकती है।

एशियाई बाजारों में तबाही, जापान का Nikkei 1200 अंक टूटा

मंगलवार सुबह एशियाई बाजार खुलते ही लाल निशान में दिखाई दिए। जापान का Nikkei इंडेक्स करीब 1200 अंक तक टूट गया, जबकि साउथ कोरिया का KOSPI 2.70 फीसदी या करीब 240 अंक गिरकर कारोबार करता नजर आया। यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी दिखी। ब्रिटेन का FTSE-100 इंडेक्स करीब 100 अंक फिसल गया, वहीं CAC और DAX इंडेक्स भी रेड जोन में कारोबार करते दिखे।

निवेशकों को डरा रहा Gift Nifty

Gift Nifty ने शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। अपने पिछले बंद 23,441 के मुकाबले 23,400 के आसपास खुलने के बाद यह तेजी से टूटकर 23,230 तक पहुंच गया। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर विदेशी बाजारों में दबाव बना रहा तो भारतीय बाजार में भी तेज बिकवाली देखने को मिल सकती है।

सोमवार को भी अचानक बदली थी बाजार की चाल

सोमवार को भी भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। BSE Sensex शुरुआती कारोबार में 75,367 के स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन बाद में भारी बिकवाली के चलते 508 अंक टूटकर 74,267 पर बंद हुआ। वहीं NSE Nifty भी 23,733 तक पहुंचने के बाद फिसल गया और अंत में 165 अंक की गिरावट के साथ 23,382 के स्तर पर क्लोज हुआ।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

विशेषज्ञों का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में कमजोरी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और बढ़ती अनिश्चितता बाजार पर दबाव बना सकती है। ऐसे में निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की सलाह दी जा रही है।

(नोट: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

About The Author

व्यापार