Media Team Appointment : दीपक बैज की टीम में नई एंट्री…! कांग्रेस संचार विभाग में बड़ी जिम्मेदारियां…5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति…यहां देखें List

Media Team Appointment : दीपक बैज की टीम में नई एंट्री…! कांग्रेस संचार विभाग में बड़ी जिम्मेदारियां…5 मुख्य प्रवक्ता और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति…यहां देखें List

रायपुर, 05 जून। Media Team Appointment : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संचार विभाग में नई नियुक्तियों की घोषणा की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति तथा प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने 5 मुख्य प्रवक्ताओं और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति का आदेश जारी किया है।

कांग्रेस संगठन का कहना है कि इन नियुक्तियों (Media Team Appointment) का उद्देश्य पार्टी की मीडिया और जनसंपर्क गतिविधियों को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाना है। पार्टी ने अनुभवी नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों को गति देने की रणनीति बनाई है।

About The Author

छत्तीसगढ राजनीति