बिलासपुर, 16 जून। Bilaspur Police Transfer : जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक वाय.पी. सिंह को सिरगिट्टी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं निरीक्षक कमला पुसाम को पचपेड़ी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा निरीक्षक राज सिंह का भी तबादला करते हुए उन्हें सिरगिट्टी थाने में पदस्थ किया गया है।


