रायपुर, 17 जून। Police Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 61 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर्स) का तबादला किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय और वन टाइम (OT) नीति के तहत किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, नक्सल प्रभावित जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोंडागांव में लंबे समय से पदस्थ निरीक्षकों को प्रशासनिक आवश्यकता के तहत प्रदेश के विभिन्न शहरी एवं सामान्य जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, बेमेतरा, गरियाबंद, रायगढ़, कोरिया, बालोद और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जैसे जिले शामिल हैं। पुलिस विभाग में इस बड़े बदलाव को प्रशासनिक संतुलन, कार्यकुशलता और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तबादला आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
यहां देखें आदेश




