Van Vibhag Transfer List : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…! 7 IFS अफसरों के तबादले…जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारियां

Van Vibhag Transfer List : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…! 7 IFS अफसरों के तबादले…जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारियां

रायपुर, 18 जून। Van Vibhag Transfer List : छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने गुरुवार को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल में कुल 7 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार कांकेर के मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) राजेश कुमार चंदेल को मुख्य वन संरक्षक (समन्वय) के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं जगदलपुर के मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) आलोक कुमार तिवारी को मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास/आईटी) की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर में कार्य योजना से जुड़े मुख्य वन संरक्षक राम अवतार दुबे को क्षेत्रीय महाप्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, नया रायपुर पद पर भेजा गया है। वन संरक्षक (प्रशासन, राजभाषा एवं समन्वय) विवेकानंद झा को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) कांकेर बनाया गया है।

वन उप संरक्षक (रिकॉर्ड) लक्ष्मण सिंह को प्रभारी वन संरक्षक, कार्य योजना मंडल बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वन्यजीव क्षेत्र में कार्यरत स्टायलो मंगावी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (प्रादेशिक) जगदलपुर का दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा वर्ष 2021 बैच की IFS अधिकारी निमला खेस्स को जिला वन अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार प्रभाग रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। एक अन्य आदेश में अनिमेष गोवर्धन (रा.व.से.) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अस्थायी रूप से अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जिसमें प्रभारी वन उप संरक्षक (रोकड), अरण्य भवन एवं छत्तीसगढ़ प्रमाणीकरण समिति (CGSERT) का दायित्व शामिल है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़