Qatar LNG Explosion : कतर के सबसे बड़े LNG हब में भीषण धमाका…! भारतीयों सहित 13 की मौत…कई लोग लापता…66 घायल…भारतीय दूतावास अलर्ट

Qatar LNG Explosion : कतर के सबसे बड़े LNG हब में भीषण धमाका…! भारतीयों सहित 13 की मौत…कई लोग लापता…66 घायल…भारतीय दूतावास अलर्ट

दोहा/नई दिल्ली, 22 जून। Qatar LNG Explosion : कतर के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रास लफ्फान LNG कॉम्प्लेक्स में हुए भीषण विस्फोट ने खाड़ी क्षेत्र के साथ-साथ वैश्विक ऊर्जा बाजार को भी झटका दिया है। हादसे में भारतीय नागरिकों समेत 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 66 लोग घायल बताए जा रहे हैं। भारतीय दूतावास ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के संपर्क में रहने की बात कही है।

कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल-काबी ने सोमवार को मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए बताया कि यह बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में हुआ एक औद्योगिक हादसा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गैस संयंत्र में परिचालन दोबारा शुरू करने के दौरान तकनीकी गड़बड़ी के कारण विस्फोट हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई।

रास लफ्फान इंडस्ट्रियल सिटी दुनिया के सबसे बड़े LNG निर्यात केंद्रों में शामिल है। यह संयंत्र हाल के महीनों में क्षेत्रीय तनाव और ईरानी हमलों से प्रभावित रहा था। उत्पादन बहाल करने की कोशिश के बीच हुआ यह हादसा वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और गैस कीमतों को लेकर नई चिंताएं पैदा कर सकता है। कतर सरकार ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है और संयंत्र की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जा रही है।

About The Author

राष्ट्रीय