Juvenile Home Escape : अंबिकापुर संप्रेक्षण गृह में बड़ी चूक…! तेज बारिश में अंधेरे का फायदा…बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार…प्रशासन में मचा हड़कंप…देखें VIDEO

Juvenile Home Escape : अंबिकापुर संप्रेक्षण गृह में बड़ी चूक…! तेज बारिश में अंधेरे का फायदा…बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार…प्रशासन में मचा हड़कंप…देखें VIDEO

अंबिकापुर, 24 जून । Juvenile Home Escape : अंबिकापुर के बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा व्यवस्था की पोल उस वक्त खुल गई, जब तेज बारिश और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर 11 अपचारी बालक खिड़की तोड़कर और दीवार फांदकर फरार हो गए। महज दो सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में हुई इस सामूहिक फरारी ने पूरे प्रबंधन को हिलाकर रख दिया है, जबकि पुलिस अब सभी फरार बालकों की तलाश में जुटी है।

शहर के बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जानकारी के मुताबिक तेज बारिश और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर सभी बालक खिड़की तोड़कर और पीछे की दीवार फांदकर भाग निकले। घटना के समय संप्रेक्षण गृह के मेन गेट पर केवल दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे। अचानक हुई इस घटना से प्रबंधन में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार, बाल संप्रेक्षण में बिजली गुल होने के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर बालकों ने पहले खिड़की तोड़ी और फिर एक-एक कर परिसर से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी फरार अपचारी बालकों की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रशासन इस पूरे मामले की जांच में जुट गया है कि आखिर सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म