Mana Camp Alderman : माना कैंप को मिला बड़ा राजनीतिक प्रतिनिधित्व…! खोकन कुंडू, अपर्णा भट्टाचार्य और बाली डाली बने एल्डरमैन…ढाई साल बाद जारी हुई सूची

Mana Camp Alderman : माना कैंप को मिला बड़ा राजनीतिक प्रतिनिधित्व…! खोकन कुंडू, अपर्णा भट्टाचार्य और बाली डाली बने एल्डरमैन…ढाई साल बाद जारी हुई सूची

रायपुर, 26 जून। Mana Camp Alderman : छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने लंबे इंतजार के बाद एल्डरमैनों की नियुक्ति सूची जारी कर दी है। साय सरकार के गठन के करीब ढाई साल बाद जारी इस बहुप्रतीक्षित सूची में रायपुर संभाग के नगर पालिका माना कैंप को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है।

जारी आदेश के अनुसार, नगर पालिका माना कैंप से खोकन कुंडू, अपर्णा भट्टाचार्य और बाली डाली को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को माना कैंप के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में अहम माना जा रहा है।

एल्डरमैन नियुक्तियों को लेकर लंबे समय से स्थानीय स्तर पर चर्चा और इंतजार था। अब सूची जारी होने के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से नगरीय विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी और मजबूत होगी।

सरकार द्वारा सरगुजा और रायपुर संभाग के विभिन्न नगरीय निकायों में भी बड़ी संख्या में एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। राजनीतिक जानकार इसे स्थानीय निकायों में संगठनात्मक संतुलन और जनसंपर्क को मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देख रहे हैं।

About The Author

छत्तीसगढ