रायपुर/कोरबा, 30 जून। Janpad Panchayat CEO Transfer : छत्तीसगढ़ शासन के आदिवासी विकास विभाग ने राज्यभर में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) के तबादले का बड़ा आदेश जारी किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कुल 33 अधिकारी प्रभावित हुए हैं। आदेश के बाद कई जिलों में नए अधिकारियों की पदस्थापना की गई है।
कोरबा में दो नए अधिकारी, एक का तबादला सूरजपुर
जारी आदेश के अनुसार संजय कुमार राय को जनपद पंचायत कोरबा का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं के.के. श्रीवास को पाली जनपद पंचायत का प्रभारी CEO बनाया गया है। दूसरी ओर भूपेंद्र कुमार सोनवानी को पाली से स्थानांतरित कर सूरजपुर जनपद पंचायत भेजा गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश में अन्य जिलों के अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं की सूची भी शामिल है।
नीचे देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट-




