रायपुर, 01 जुलाई। Labour Department Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने के मकसद से श्रम विभाग के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय से 30 जून, 2026 को जारी आदेश के अनुसार, विभाग में काम कर रहे अधिकारियों को प्रशासनिक ज़रूरतों के आधार पर तत्काल प्रभाव से अगली सूचना तक नई पोस्टिंग दी गई है।
सरकार के आदेश में यह साफ़ किया गया है कि अधिकारियों का तबादला प्रशासनिक ज़रूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी नई पोस्टिंग वाली जगहों पर तुरंत कार्यभार संभाल लें।

