National Doctor Award : छत्तीसगढ़ के ‘गरीबों के डॉक्टर’ को राष्ट्रीय सम्मान…! प्रो. डॉ अजय सहाय बने ‘Best Physician of the Year’…चार दशक की सेवा का सम्मान

National Doctor Award : छत्तीसगढ़ के ‘गरीबों के डॉक्टर’ को राष्ट्रीय सम्मान…! प्रो. डॉ अजय सहाय बने ‘Best Physician of the Year’…चार दशक की सेवा का सम्मान

रायपुर, 01 जुलाई। National Doctor Award : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कंसल्टेंट फिजिशियन और ‘गरीबों के डॉक्टर’ के नाम से लोकप्रिय प्रो. डॉ. अजय सहाय का चयन प्रतिष्ठित ‘Best Physician of the Year’ राष्ट्रीय सम्मान के लिए किया गया है। यह सम्मान उन्हें 16 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा।

यह सम्मान Hypez Network India की ओर से देशभर के उत्कृष्ट चिकित्सकों को चिकित्सा सेवा और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए दिया जाता है।

चार दशकों से मानव सेवा को समर्पित जीवन

प्रो. डॉ. अजय सहाय पिछले 40 वर्षों से छत्तीसगढ़ के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों, आदिवासी इलाकों, संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रहे हैं। उन्होंने हजारों जरूरतमंद मरीजों का उपचार कर चिकित्सा सेवा को सामाजिक दायित्व का स्वरूप दिया है।

सिर्फ इलाज नहीं, जरूरतमंदों का संबल भी

डॉ. सहाय केवल चिकित्सा सेवाओं तक सीमित नहीं हैं। वे जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां, स्कूल ड्रेस, स्टेशनरी, जूते-चप्पल, छाते, स्वेटर, कंबल, रेनकोट और कुपोषित लोगों के लिए हेल्थ सप्लीमेंट्स भी उपलब्ध कराते हैं। साथ ही स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों के माध्यम से स्वच्छता, पोषण और सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं।

पहले भी मिल चुके हैं कई बड़े सम्मान

चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. डॉ. अजय सहाय को अनेक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी भी उन्हें कई बार सम्मानित कर चुकी है। इसके अलावा भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, विभिन्न राज्यों के राज्यपालों, उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।

About The Author

छत्तीसगढ स्वास्थ्य