रायपुर, 07 जुलाई। Appointment : छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न बोर्ड, आयोग और कल्याणकारी संस्थाओं में अध्यक्ष पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार सामाजिक, शैक्षणिक और कल्याणकारी संस्थाओं में कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इन नियुक्तियों को संगठनात्मक संतुलन, सामाजिक प्रतिनिधित्व और संस्थाओं के कामकाज में तेजी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

