CG Urban Election 2026 : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव…! 17 नगरीय निकायों में चुनाव की तैयारी तेज…जानिए किन नगर निगमों और नगर पंचायतों में होगा मतदान

CG Urban Election 2026 : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव…! 17 नगरीय निकायों में चुनाव की तैयारी तेज…जानिए किन नगर निगमों और नगर पंचायतों में होगा मतदान

रायपुर, 08 जुलाई। CG Urban Election 2026 : छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में 15 नगरीय निकायों तथा 2 नवगठित नगर पंचायतों में प्रस्तावित आम चुनावों की तैयारियों, परिसीमन, आरक्षण और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।

इन 17 नगरीय निकायों में होंगे चुनाव

नगर निगम

  • बीरगांव
  • भिलाई
  • भिलाई-चरौदा
  • रिसाली

नगरपालिका परिषद

  • जामुल
  • सारंगढ़
  • बैकुंठपुर
  • शिवपुर-चरचा
  • खैरागढ़

नगर पंचायत

  • प्रेमनगर
  • मारो
  • कोंटा
  • नरहरपुर
  • भैरमगढ़
  • भोपालपट्टनम

नवगठित नगर पंचायत

  • तमनार
  • बड़ी करेली

आरक्षण और परिसीमन का काम जारी

बैठक में जानकारी दी गई कि 15 नगरीय निकायों में महापौर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण पूरा हो चुका है, जबकि वार्ड पार्षदों के आरक्षण की प्रक्रिया जारी है। वहीं, तमनार में वार्ड आरक्षण और बड़ी करेली में वार्ड परिसीमन एवं आरक्षण की कार्रवाई अंतिम चरण में है।

समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव से जुड़ी सभी प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाएं तय समय-सीमा में पूरी की जाएं, ताकि दिसंबर 2026 में प्रस्तावित आम एवं उप चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराए जा सकें।

About The Author

चुनाव छत्तीसगढ