AT Jewellers Johaar Jagannath : रायपुर में ‘जोहार जगन्नाथ’ का भव्य शुभारंभ…! डिप्टी CM अरुण साव ने दिखाई मनोकामना रथ को हरी झंडी…महाप्रसाद और रील प्रतियोगिता का ऐलान

AT Jewellers Johaar Jagannath : रायपुर में ‘जोहार जगन्नाथ’ का भव्य शुभारंभ…! डिप्टी CM अरुण साव ने दिखाई मनोकामना रथ को हरी झंडी…महाप्रसाद और रील प्रतियोगिता का ऐलान

रायपुर, 09 जुलाई। AT Jewellers Johaar Jagannath : भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथयात्रा के अवसर पर राजधानी रायपुर में आस्था और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। कोतवाली चौक स्थित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स (ए.टी. पैलेस) में आयोजित ‘जोहार जगन्नाथ’ अभियान का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की विधि-विधान से स्थापना की गई तथा श्रद्धालुओं के लिए कई धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों की शुरुआत की गई।

‘जोहार जगन्नाथ’ आस्था और सेवा का अभियान : अरुण साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि ‘जोहार जगन्नाथ’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान जगन्नाथ की भक्ति, सेवा और जनआस्था से जुड़ा अभियान है। उन्होंने कहा कि मनोकामना रथ के माध्यम से श्रद्धालुओं की प्रार्थनाएं प्रभु तक पहुंचेंगी और पुरी धाम से लाया गया महाप्रसाद आमजन तक वितरित किया जाएगा। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

AT Jewellers ने शुरू किया विशेष धार्मिक अभियान

चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया ने बताया कि वर्ष 1957 में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दिन स्थापित अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स अब अपने 70वें स्थापना वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि संस्था व्यापार के साथ-साथ धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।

उन्होंने बताया कि 9 जुलाई से 16 जुलाई तक श्रद्धालु ए.टी. पैलेस में अपनी मनोकामना लिखकर भगवान जगन्नाथ को समर्पित कर सकेंगे। इस दौरान प्रतिदिन पुरी धाम से लाए गए महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।

70वें स्थापना वर्ष पर रील प्रतियोगिता

संस्था के डायरेक्टर नितिन बरड़िया और निकेश बरड़िया ने बताया कि 70वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए रील प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतिभागियों को भगवान जगन्नाथ या अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स से जुड़े विषय पर रील बनाकर @atjewels.in के साथ Collab करनी होगी।

विजेताओं को दिए जाएंगे नकद पुरस्कार-

प्रथम पुरस्कार- ₹15,000

द्वितीय पुरस्कार-– ₹11,000

तृतीय पुरस्कार- ₹5,100

मीडिया संवाद और सांस्कृतिक आयोजन भी हुए

कार्यक्रम में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों की उपस्थिति में मीडिया संवाद आयोजित किया गया। इसमें संस्था के पदाधिकारियों ने ‘जोहार जगन्नाथ’ अभियान, ज्वेलरी उद्योग की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के बाद म्यूजिकल तंबोला और पत्रकारों के सम्मान में विशेष लंच का भी आयोजन किया गया।

About The Author

छत्तीसगढ व्यापार