Baruipur Rape Murder Case : बरुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर…! ‘उसे दफना दो या कहीं भी फेंक दो’… रेप आरोपी की मौत पर मां का दिल दहला देने वाला बयान सुनिए VIDEO

Baruipur Rape Murder Case : बरुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर…! ‘उसे दफना दो या कहीं भी फेंक दो’… रेप आरोपी की मौत पर मां का दिल दहला देने वाला बयान सुनिए VIDEO

कोलकाता, 09 जुलाई। Baruipur Rape Murder Case : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर रेप और मर्डर केस में मुख्य आरोपी प्रभास मंडल के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया। आरोपी की मां संध्या मंडल ने न केवल बेटे का शव देखने से इनकार कर दिया, बल्कि पुलिस से साफ कहा कि ‘उसे दफना दो, कहीं भी फेंक दो… मैं उसका शव लेने नहीं आऊंगी।’

‘उसने जो किया, उसी का नतीजा मिला’

पुलिस जब प्रभास मंडल की मौत की सूचना देने उसके घर पहुंची तो मां ने कहा कि एक मां होने के नाते उन्हें दर्द जरूर है, लेकिन बेटे ने जो अपराध किया, उसी का परिणाम उसे मिला। उन्होंने कहा कि अब उस दर्द का कोई अर्थ नहीं रह गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रभास उनकी बात कभी नहीं सुनता था और नशे का आदी था। इसलिए अब उसके बारे में वह कुछ नहीं कहना चाहतीं।

कैसे हुआ पुलिस एनकाउंटर?

पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए घटनास्थल ले जाया गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4 जुलाई को लापता हुई थी नाबालिग

यह मामला 4 जुलाई को एक नाबालिग लड़की के लापता होने से जुड़ा है। अगले दिन उसका शव एक बोरे में बरामद हुआ था। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था। लोगों ने सड़क जाम की, वाहनों में तोड़फोड़ की और हिंसक प्रदर्शन किए। इसी दौरान भीड़ ने एक अन्य व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या भी कर दी थी।

तीन आरोपी गिरफ्तार, SIT कर रही जांच

पुलिस इस मामले (Baruipur Rape Murder Case) में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूरे मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है। प्रभास मंडल की मौत के बाद अब जांच का फोकस अन्य आरोपियों की भूमिका और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों पर है।

About The Author

जुर्म राष्ट्रीय