रायपुर, 13 जुलाई। Salary Update : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रमोन्नति वेतनमान और समयमान वेतनमान के विकल्प का चयन करने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। वित्त विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग की चलित प्रमोन्नति योजनाओं को समयमान वेतनमान में समाहित करने संबंधी आदेश के तहत विकल्प प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है।
यह निर्णय विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संगठनों से प्राप्त ज्ञापनों और मांगों के आधार पर लिया गया है। पहले विकल्प देने की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026 थी, जिसे अब केवल एक बार बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दिया गया है।
किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
यह सुविधा केवल निम्न संवर्गों के उन कर्मचारियों के लिए लागू होगी जिनकी नियुक्ति 1 अप्रैल 2026 से पहले हुई है, सहायक शिक्षक, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, विभिन्न निर्माण विभागों एवं अन्य विभागों के उप अभियंता, वन विभाग के वनक्षेत्रपाल, इन कर्मचारियों को प्रमोन्नति वेतनमान अथवा समयमान वेतनमान में से जो अधिक लाभकारी हो, उसका एक विकल्प चुनने का अवसर दिया गया है।
अन्य कर्मचारियों पर लागू नहीं
वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश केवल उपरोक्त संवर्गों के लिए है। अन्य शासकीय कर्मचारियों पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी।

