रायपुर, 17 जुलाई। South East Central Railway : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी अवधेश कुमार त्रिवेदी की पदोन्नति के बाद उन्हें गोरखपुर जोन का मुख्य माल यातायात प्रबंधक (CFTM) नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने उनका भव्य नागरिक अभिनंदन कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में चेम्बर उपाध्यक्ष एवं DRUCC सदस्य लोकेश चंद्रकांत जैन तथा जितेंद्र शादीजा ने अवधेश कुमार त्रिवेदी को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर चैंबर प्रतिनिधियों ने कहा कि रायपुर रेल मंडल में अवधेश कुमार त्रिवेदी का कार्यकाल उत्कृष्ट रहा। उन्होंने नई तकनीकों को अपनाकर रेल सेवाओं को अधिक सुविधाजनक, आधुनिक और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। व्यापार जगत और रेलवे के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही।
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी में भी अवधेश कुमार त्रिवेदी अपनी कार्यकुशलता से रेलवे और व्यापारिक क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

