गोरखपुर, 18 जुलाई। Bharat Gaurav Train : अगर आप लंबे समय से तीर्थ यात्रा की योजना बना रहे हैं लेकिन बजट के कारण यात्रा टाल रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। IRCTC अब भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए श्रद्धालुओं को आसान EMI (मासिक किस्त) पर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा कराने जा रहा है। यह विशेष ट्रेन पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर मुख्यालय से संचालित होगी।
पहला पैकेज: दक्षिण भारत दर्शन
31 जुलाई से 11 अगस्त 2026 (11 रात/12 दिन)
इस पैकेज में श्रद्धालुओं को मिलेगा-
- तिरुपति बालाजी
- रामनाथस्वामी मंदिर
- मीनाक्षी मंदिर
- कन्याकुमारी
- मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
पैकेज कीमत: ₹23,560 से शुरू
EMI: सिर्फ ₹828 प्रति माह से
दूसरा पैकेज: चार ज्योतिर्लिंग यात्रा
17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 (9 रात/10 दिन)
इस यात्रा में शामिल हैं-
- महाकालेश्वर
- ओंकारेश्वर
- नागेश्वर
- सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
- द्वारकाधीश मंदिर
- भेंट द्वारका
- स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
- सिग्नेचर ब्रिज
पैकेज कीमत: ₹18,380 से शुरू
EMI: सिर्फ ₹646 प्रति माह से
यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
यात्रियों के लिए एसी सेकेंड, एसी थर्ड और स्लीपर क्लास की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा EMI और LTC जैसी सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को किफायती दरों पर धार्मिक पर्यटन से जोड़ना है।

