IPS Anjali Vishwakarma : ‘लेडी सिंघम’ IPS अंजलि विश्वकर्मा ने छोड़ा यूपी कैडर…अब छत्तीसगढ़ में होंगी तैनात…अब पति के साथ एक ही राज्य में करेंगी सेवा…MHA ने जारी किया आदेश

IPS Anjali Vishwakarma : ‘लेडी सिंघम’ IPS अंजलि विश्वकर्मा ने छोड़ा यूपी कैडर…अब छत्तीसगढ़ में होंगी तैनात…अब पति के साथ एक ही राज्य में करेंगी सेवा…MHA ने जारी किया आदेश

रायपुर/नई दिल्ली, 24 जुलाई। IPS Anjali Vishwakarma : उत्तर प्रदेश कैडर की 2021 बैच की चर्चित IPS अधिकारी अंजलि विश्वकर्मा अब छत्तीसगढ़ कैडर में सेवाएं देंगी। गृह मंत्रालय (MHA) ने विवाह के आधार पर उनका कैडर परिवर्तन मंजूर करते हुए आदेश जारी कर दिया है। अब वे अपने पति IPS उदित पुष्कर, जो पहले से छत्तीसगढ़ कैडर में हैं, के साथ एक ही राज्य में अपनी सेवाएं दे सकेंगी।

फिलहाल अंजलि विश्वकर्मा कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) के पद पर कार्यरत हैं। अपने तेज-तर्रार और प्रभावी पुलिसिंग के कारण उन्हें ‘लेडी सिंघम’ के नाम से भी जाना जाता है।

48 लाख की नौकरी छोड़ बनीं IPS

उत्तराखंड में जन्मीं अंजलि विश्वकर्मा ने 12वीं में 97.7% अंक हासिल कर राज्य में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने IIT कानपुर से बीटेक किया और एक विदेशी ऑयल कंपनी में 48 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी की। उन्होंने मेक्सिको, नॉर्वे, ब्रिटेन, मलेशिया, सिंगापुर और अबू धाबी सहित कई देशों में काम किया। हालांकि, कॉर्पोरेट करियर छोड़ उन्होंने UPSC की तैयारी का फैसला लिया। दूसरे प्रयास में UPSC 2020 में AIR 158 हासिल कर IPS बनीं।

पति भी हैं IPS अधिकारी

UPSC की तैयारी के दौरान उनकी दोस्ती उदित पुष्कर से हुई। वर्ष 2024 में दोनों ने शादी की। उदित पुष्कर को छत्तीसगढ़ कैडर मिला था और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग राजभवन, रायपुर में है। अब विवाह के आधार पर अंजलि विश्वकर्मा का कैडर भी छत्तीसगढ़ कर दिया गया है।

इन मामलों से बनीं चर्चित

  • इंस्टाग्राम रील में दिखे एक छोटे से दरवाजे के नंबर के आधार पर 15 वर्षीय लापता बच्ची को महाराष्ट्र से सकुशल बरामद किया।
  • कानपुर के चर्चित इमरान हत्याकांड में अहम सुराग के आधार पर आरोपियों तक पहुंचीं।
  • एंटी-रोमियो अभियान में खुद सिविल ड्रेस में उतरकर मनचलों पर कार्रवाई की।
  • चाइल्ड ट्रैफिकिंग गैंग का भंडाफोड़ कर कई बच्चों को बचाया।
  • साइबर क्राइम से जुड़े चर्चित मामले में अश्लील वीडियो रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित बच्चियों की पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी।

About The Author

छत्तीसगढ