Bilaspur Guru Ghasidas University : बिलासपुर से दुखद खबर…! मंच पर गीत गा रहे प्रोफेसर को आया हार्ट अटैक…अस्पताल में मौत…GGU के कार्यक्रम की खुशी मातम में बदली

Bilaspur Guru Ghasidas University : बिलासपुर से दुखद खबर…! मंच पर गीत गा रहे प्रोफेसर को आया हार्ट अटैक…अस्पताल में मौत…GGU के कार्यक्रम की खुशी मातम में बदली

बिलासपुर, 25 जुलाई। Bilaspur Guru Ghasidas University : गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGU) में शनिवार रात आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. शैलेन्द्र कुमार को मंच पर गीत प्रस्तुत करते समय अचानक हार्ट अटैक आया। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में कुलपति के कार्यकाल विस्तार के उपलक्ष्य में रजत जयंती सभागार में सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान डॉ. शैलेन्द्र कुमार मंच पर गीत प्रस्तुत कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाते समय वह बातचीत भी कर रहे थे, जिससे साथ मौजूद लोगों को उम्मीद थी कि उनकी हालत में सुधार हो जाएगा। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. दीक्षित के अनुसार, डॉ. शैलेन्द्र कुमार को लगातार दो बार हार्ट अटैक आया। पहला अटैक बाथरूम में पड़ा, जबकि दूसरा अस्पताल में इलाज के दौरान आया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

घटना की सूचना मिलते ही रात करीब साढ़े आठ बजे बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र अस्पताल पहुंच गए। कुछ देर पहले तक जहां कुलपति के कार्यकाल विस्तार को लेकर जश्न का माहौल था, वहीं प्रोफेसर के निधन की खबर से पूरा विश्वविद्यालय गहरे सदमे में डूब गया। सभी ने दिवंगत प्रोफेसर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

About The Author

छत्तीसगढ