Indonesia Ferry Fire : समंदर में मौत की आग…! 271 लोगों से भरी फेरी में लगी भीषण आग…यात्रियों ने बचने के लिए समुद्र में लगाई छलांग…5 की मौत 41 लापता…देखें VIDEO

Indonesia Ferry Fire : समंदर में मौत की आग…! 271 लोगों से भरी फेरी में लगी भीषण आग…यात्रियों ने बचने के लिए समुद्र में लगाई छलांग…5 की मौत 41 लापता…देखें VIDEO

नई दिल्ली, 02 अगस्त। Indonesia Ferry Fire : डोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार सुबह एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया। 271 यात्रियों और क्रू सदस्यों को लेकर जा रही एक फेरी में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग लापता हैं। जान बचाने के लिए कई यात्रियों को जलती फेरी से समुद्र में छलांग लगानी पड़ी। बचाव दल, गोताखोर और कई जहाज लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 271 यात्रियों और क्रू सदस्यों को लेकर जा रही एक फेरी में अचानक आग लग गई। हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

देश की खोज एवं बचाव एजेंसी के अनुसार अब तक 225 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया से दक्षिण सुलावेसी के मकासर जा रही थी, तभी रविवार सुबह उसमें आग भड़क उठी।

आग से बचने के लिए समुद्र में कूदे यात्री

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगते ही फेरी में चीख-पुकार मच गई। यात्री आग से बचने के लिए एक ओर से दूसरी ओर भागते रहे, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से पूरे जहाज में फैलती गई। आखिरकार कई लोगों ने जान बचाने के लिए समुद्र में छलांग लगा दी।

आसपास के जहाज बने फरिश्ता

हादसे के दौरान आसपास गुजर रहे जहाजों ने राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने समुद्र में फंसे लोगों तक रस्सियां और लाइफ जैकेट पहुंचाईं और कई यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

41 लोगों की तलाश जारी

अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। गोताखोरों की टीमों को भी समुद्र में उतारा गया है। आशंका है कि कुछ यात्री समुद्री लहरों में बह गए या डूब गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।

About The Author

राष्ट्रीय