Tamil Nadu Express : ट्रेन के जनरल बोगी में ट्रॉली बैग में मिला शव के 12 टुकड़े…! खोलते ही उड़े होश…हाथ-पैर और पसलियां तेजाब से जलाईं…मृतक महिला है या पुरुष…पहचान अब भी रहस्य…VIDEO

Tamil Nadu Express : ट्रेन के जनरल बोगी में ट्रॉली बैग में मिला शव के 12 टुकड़े…! खोलते ही उड़े होश…हाथ-पैर और पसलियां तेजाब से जलाईं…मृतक महिला है या पुरुष…पहचान अब भी रहस्य…VIDEO

आगरा, 10 अगस्त। Tamil Nadu Express : उत्तर प्रदेश के आगरा में चेन्नई से दिल्ली जा रही तमिलनाडु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में मिले शव के टुकड़ों के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक की हत्या के बाद शव को बेहद बेरहमी से काटा गया और पहचान मिटाने के लिए हाथ-पैर तथा पसलियों को तेजाब से जलाया गया।

पुलिस के सामने अभी सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना है। बरामद किए गए अंग पूरे शरीर का करीब एक-तिहाई हिस्सा बताए जा रहे हैं।

जनरल कोच में ट्रॉली बैग से आ रही थी तेज बदबू

मामला तमिलनाडु एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12621 का है। बुधवार, 5 अगस्त की सुबह ट्रेन चेन्नई से दिल्ली जा रही थी। करीब 5 बजे जनरल कोच में यात्रियों को एक लावारिस ट्रॉली बैग से तेज बदबू महसूस हुई। पास जाकर देखने पर बैग से खून निकलता दिखाई दिया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम के नंबर 130 पर सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद ट्रेन को आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर रोका गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध ट्रॉली बैग को कब्जे में लिया।

बैग खुलते ही सामने आया खौफनाक सच

पुलिस ने जब ट्रॉली बैग खोला तो अंदर शव के कटे हुए हिस्से मिले। पुलिस के मुताबिक, बैग में हाथ का पंजा और पेट का हिस्सा भी मिला था। शव काफी पुराना और सड़ा हुआ था। मौके से ऐसा कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके। इसके बाद शव के बरामद हिस्सों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पोस्टमॉर्टम में 12 टुकड़े किए जाने का खुलासा

रविवार को डॉक्टरों और फोरेंसिक विशेषज्ञों के पैनल ने शव के हिस्सों का पोस्टमॉर्टम किया। रिपोर्ट में सामने आया कि हत्या के बाद शव को किसी धारदार औजार से 12 टुकड़ों में काटा गया था। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद हाथ-पैर और पसलियों को तेजाब से जलाया गया, जिससे मृतक की पहचान मुश्किल हो जाए।

जांच में यह भी सामने आया है कि अभी तक मिले शव के हिस्से पूरे शरीर का करीब एक-तिहाई हिस्सा ही हैं। आशंका है कि बाकी हिस्सों को कहीं और ठिकाने लगाया गया। फिलहाल मृतक महिला है या पुरुष, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

CCTV में दिखे युवक और युवती

मामले की जांच में जुटी पुलिस टीम चेन्नई भी पहुंची। वहां रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाले गए। पुलिस के मुताबिक, फुटेज में एक युवक और युवती नजर आए हैं और उनके पास वैसा ही ट्रॉली बैग दिखाई दिया, जिसमें बाद में शव के टुकड़े बरामद हुए।

पुलिस अब चेन्नई पुलिस की मदद से दोनों की पहचान और तलाश में जुटी है। जांच एजेंसियां CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर हत्याकांड की कड़ियां जोड़ रही हैं।

अब इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

  • शव की पहचान किसकी है?
  • हत्या कहां और कब की गई?
  • शव के बाकी हिस्से कहां हैं?
  • CCTV में दिख रहा युवक-युवती कौन हैं?
  • ट्रॉली बैग ट्रेन में किस स्टेशन से चढ़ाया गया?
  • हत्या के पीछे क्या वजह थी?

पुलिस का कहना है कि इन सवालों के जवाब मिलने के बाद मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

About The Author

राष्ट्रीय