धमतरी, 31 अगस्त। Dhamtari Police Transfer: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। करीब 38 आरक्षकों का तबादला किया गया है। एसपी भावना पाण्डेय ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना पर ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए हैं। जारी तबादला सूची में जिले के अलग-अलग थाना और पुलिस इकाइयों में पदस्थ आरक्षकों के नाम शामिल हैं।
लंबे समय से एक ही थाने में थे पदस्थ
बताया जा रहा है कि तबादला सूची में शामिल कई कर्मचारी लंबे समय से एक ही थाना क्षेत्र में पदस्थ थे। प्रशासनिक व्यवस्था और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग में समय-समय पर होने वाले इस तरह के स्थानांतरण से विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यप्रणाली को मजबूत करने और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
तत्काल नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग के निर्देश
एसपी भावना पाण्डेय की ओर से जारी आदेश में स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। एक साथ बड़ी संख्या में आरक्षकों के तबादले के बाद धमतरी जिले की पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से थाना स्तर पर पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।
तबादला सूची में शामिल पुलिसकर्मियों के नाम और उनकी नई पदस्थापना नीचे देखी जा सकती है।

