मुंगेली, 26 सितंबर। CAIT Mungeli: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मुंगेली इकाई की वर्ष 2026 से 2028 तक के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंह देव और प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, व्यापारिक हितों, संगठन के विस्तार और स्थानीय व्यापार को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारी हितों की रक्षा और संगठन को मुंगेली में अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

नई कार्यकारिणी में किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?
प्रदेश उपाध्यक्ष: राजकुमार आर्तानी, तुलजाराम लेडवानी
प्रदेश मंत्री: जीवन मंगलानी, रितेश वाधवा
संरक्षक: जेमल कोटडिया, कांता गोवर्धन
चेयरमेन: प्रवीण वैष्णव, स्वतंत्र मिश्रा, रणजीत सिंह
वाइस चेयरमेन: जगदीश देवांगन
सलाहकार: सागर सोलंकी (प्रवक्ता), अभिषेक सोनी, अनूप जैन, देव गोस्वामी
अध्यक्ष: अरविंद केशरवानी
उपाध्यक्ष: सुदीप ताम्रकार, कौस्तुभ गोवर्धन
महामंत्री: धनंजय सोनी
कोषाध्यक्ष: राजेश जैन
सह-कोषाध्यक्ष: संतोष सोनी, अभिषेक जैन
मीडिया प्रभारी: अक्षत सिंह
कार्यकारिणी सदस्य: ब्रजराज सिंह, अभिषेक गुप्ता, सचिन, मोनी चक्रधारी
व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर
प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंह देव और प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि CAIT का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले और शहर के व्यापारियों को एकजुट कर मजबूत संगठनात्मक मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि मुंगेली में नई कार्यकारिणी का गठन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने लाने, व्यापारी हितों की रक्षा करने और अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश ओचवानी, शंकर बजाज और प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज ठाकुर ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
बैठक में स्थानीय व्यापारियों ने व्यापार और बाजार से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे। नई कार्यकारिणी ने व्यापारी हितों की रक्षा, संगठन विस्तार और मुंगेली के व्यापारिक विकास के लिए पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

