CG Election 2026: छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 चुनाव का बिगुल! नगरपालिका-पंचायत के लिए वोटर लिस्ट कार्यक्रम जारी; जानें अहम तारीखें

CG Election 2026: छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 चुनाव का बिगुल! नगरपालिका-पंचायत के लिए वोटर लिस्ट कार्यक्रम जारी; जानें अहम तारीखें

रायपुर, 28 सितंबर। CG Election 2026: छत्तीसगढ़ में नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम/उप निर्वाचन दिसंबर 2026 को लेकर चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को निर्वाचक नामावली तैयार करने एवं पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के अनुसार नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए कुल 417 पदों के लिए निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण किया जाएगा। इनमें भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली और बीरगांव नगर निगम के 4 महापौर, 13 अध्यक्ष और 400 पार्षद पद शामिल हैं। वहीं उप निर्वाचन के लिए 1 अध्यक्ष और 6 पार्षद पदों की निर्वाचक नामावली भी तैयार की जाएगी।

इसी तरह त्रिस्तरीय पंचायतों के 814 पदों के लिए भी निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। इनमें 1 जनपद पंचायत सदस्य, 92 सरपंच और 721 पंच पद शामिल हैं।

ये तारीखें रहेंगी अहम

निर्वाचक नामावली 1 अक्टूबर 2026 को संदर्भ तिथि मानकर तैयार की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार 23 अक्टूबर 2026 को निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद मतदाता दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद 30 नवंबर 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिलों में 33 निर्वाचक नामावली प्रेक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

एक नजर में

  • कार्यक्रम जारी: 29 सितंबर 2026
  • संदर्भ तिथि: 1 अक्टूबर 2026
  • प्रारंभिक मतदाता सूची: 23 अक्टूबर 2026
  • दावा-आपत्ति: प्रारंभिक प्रकाशन के बाद
  • अंतिम निर्वाचक नामावली: 30 नवंबर 2026
  • नगरपालिका पद: 417 आम + 7 उप निर्वाचन
  • पंचायत पद: 814
  • जिले: 33

About The Author

चुनाव छत्तीसगढ