Kiran Singh Deo Returned Raipur: सड़क हादसे के बाद रायपुर लौटे किरण सिंह देव, CAIT छत्तीसगढ़ की टीम ने की सौजन्य भेंट; व्यापारी समाज ने दी शुभकामनाएं

Kiran Singh Deo Returned Raipur: सड़क हादसे के बाद रायपुर लौटे किरण सिंह देव, CAIT छत्तीसगढ़ की टीम ने की सौजन्य भेंट; व्यापारी समाज ने दी शुभकामनाएं

रायपुर, 01 अक्टूबर। Kiran Singh Deo Returned Raipur: सड़क दुर्घटना के बाद उपचार और स्वास्थ्य लाभ लेकर रायपुर लौटे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ की टीम ने सौजन्य भेंट की। CAIT पदाधिकारियों ने उनके निवास पहुंचकर कुशलक्षेम जाना और व्यापारी समाज की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

CAIT के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से यह जानकारी दी।

स्वस्थ होकर रायपुर लौटने पर जताई खुशी

CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने किरण सिंह देव के स्वस्थ होकर रायपुर लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने प्रदेश के समस्त व्यापारी समाज की ओर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।

पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद उपचार उपरांत किरण सिंह देव का स्वस्थ होकर पुनः रायपुर आगमन सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है। व्यापारी समाज उनके पूर्ण स्वस्थ होने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान की कामना करता है।

CAIT पदाधिकारियों ने की आत्मीय मुलाकात

सौजन्य भेंट के दौरान CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने किरण सिंह देव के प्रति आत्मीयता और शुभेच्छाएं व्यक्त कीं। इस दौरान व्यापारी समाज की ओर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की गई।

इस अवसर पर CAIT के पदाधिकारी (Kiran Singh Deo Returned Raipur) परमानन्द जैन, अवनीत सिंह, वासु माखीजा, शंकर बजाज, कन्हैया गुप्ता, जयराम कुकरेजा, प्रीतपाल सिंह बग्गा, नागेन्द्र तिवारी, रतनदीप सिंह, रौनक पटेल, अमित गुप्ता, गिरिश पटेल, विवेक सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

व्यापार