रायपुर, 01 अक्टूबर। Kiran Singh Deo: छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के सड़क हादसे के बाद स्वस्थ होकर सक्रिय राजनीति में लौटने पर व्यापारिक संगठनों ने खुशी जताई है। करीब दो माह के उपचार और स्वास्थ्य लाभ के बाद रायपुर लौटे किरण सिंह देव से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने किरण सिंह देव को पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
इस दौरान सतीश थौरानी ने कहा कि जनसेवा और संगठन के प्रति किरण सिंह देव का समर्पण प्रेरणादायी है। उनके स्वस्थ होकर दोबारा सक्रिय होने से प्रदेश के व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। चेम्बर पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि किरण सिंह देव सदैव स्वस्थ रहें और इसी तरह प्रदेश की सेवा करते रहें।
चेम्बर पदाधिकारियों ने जाना कुशलक्षेम
सौजन्य भेंट के दौरान चेम्बर कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, राधाकिशन सुंदरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष अमरदास खट्टर, दिलीप इसरानी, दिनेश अठवानी, जितेंद्र शादीजा, मंत्री दीपक शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, थोक कपड़ा व्यापारी संघ से मनीष रामानी, हर्ष वाधवानी, भरत आनंद, मोहित नागपाल, पप्पू हबलानी, सुमित थारानी, करतार चिमनानी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि किरण सिंह देव 29 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सड़क हादसे में घायल हुए थे। उपचार के बाद वे करीब 56 दिनों के स्वास्थ्य लाभ के पश्चात सितंबर में रायपुर लौटे।

