Anti-Addiction Walkathon: नशामुक्ति अभियान का सातवां दिन: पुरन्दर मिश्रा की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, महापुरुषों को नमन कर मंदिरों में की पूजा-अर्चना

Anti-Addiction Walkathon: नशामुक्ति अभियान का सातवां दिन: पुरन्दर मिश्रा की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, महापुरुषों को नमन कर मंदिरों में की पूजा-अर्चना

रायपुर, 01 अक्टूबर। Anti-Addiction Walkathon: नशामुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में चल रही नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा गुरुवार को सातवें दिन भी जारी रही। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित इस अभियान में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी देखने को मिली।

सातवें दिन पदयात्रा की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल चौक (लाल चौक) से हुई। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फिरतू राम वर्मा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उनके योगदान को नमन किया।

पदयात्रा के दौरान रामजानकी मंदिर पहुंचकर विधायक ने पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद जय हिन्द चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और श्रीफल चढ़ाया।

जनता से सीधा संवाद, योजनाओं की जानकारी

पुरन्दर मिश्रा की यह पदयात्रा नशे के खिलाफ जागरूकता के साथ-साथ जनसंवाद और जनसेवा का माध्यम भी बन रही है। विधायक पैदल ही लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं और सुझाव सुन रहे हैं। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों को दी जा रही है।

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण पूरे समाज का सामूहिक संकल्प है। बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखना, उन्हें सकारात्मक दिशा देना और स्वस्थ एवं संस्कारवान समाज का निर्माण अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि अभियान की सबसे बड़ी ताकत जनसहभागिता है। समाज के हर वर्ग के एकजुट होकर नशे के खिलाफ आवाज उठाने से ही नशामुक्त समाज के संकल्प को मजबूती मिलेगी।

बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

सातवें दिन भी पदयात्रा में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के माध्यम से नशे के खिलाफ जनजागरण और स्वस्थ समाज का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल चौहान, भाजपा प्रदेश मंत्री जयंती भाई पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पांडे, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष देवदत्त साहू, जिला मंत्री अर्चना हुकरे, जोन अध्यक्ष साधना प्रमोद साहू, मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति, एमआईसी सदस्य महेंद्र खोडियार, पार्षद कैलाश बेहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Raipur