Seva Sankalp शिविर में बी-1 और आबादी पट्टे वितरित, मुरा में फौती नामांतरण के बाद ग्रामीणों को मिले अद्यतन राजस्व अभिलेख

Seva Sankalp शिविर में बी-1 और आबादी पट्टे वितरित, मुरा में फौती नामांतरण के बाद ग्रामीणों को मिले अद्यतन राजस्व अभिलेख

रायपुर, 3 अक्टूबर। Seva Sankalp सेवा संकल्प अभियान के तहत तहसील खरसिया के ग्राम मुरा में आज सेवा संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में फौती नामांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रामीणों को अद्यतन बी-1 की प्रतियां वितरित की गईं। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व आबादी पट्टे भी प्रदान किए गए।

शिविर के माध्यम से 19 ग्रामीणों को अधिकार अभिलेख संबंधी दस्तावेज मौके पर ही उपलब्ध कराए गए। इससे ग्रामीणों को राजस्व अभिलेख प्राप्त करने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिली। इसी प्रकार हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान के तहत 5 हितग्राहियों को मुनगा पौधा का वितरण किया गया। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

About The Author

छत्तीसगढ